फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा निवासी युवक की मथुरानगर में फांसी लगाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला मथुरानगर में बांदा निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक जिला अस्पताल में बन रही मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के ठेकेदार के यहां मुनीम था। उसके परिजनों को सूचना दे दी है। जिला बांदा के थाना चिल्ला क्षेत्र के लोमर गांव निवासी पंकज (26) पुत्र रघुनायक सिंह जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग बनाने वाले ठेकेदार के यहां मुनीम था। वह थाना उत्तर के मोहल्ला मथुरानगर में किराये पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन

सोमवार को काम करने के बाद वह कमरे पर चला गया था। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो वहां रहने वाले अन्य लोगों ने कमरे में झांककर देखा। कमरे में पंकज का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। एसएसआई उत्तर नरेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। एसएसआई थाना उत्तर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें