फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बैंक कर्मचारी की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मलिखानपुर में अपने मामा के यहां रह रहे एक प्राइवेट बैंक कर्मचारी का शव मंगलवार रात आठ बजे उसके कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। शव के पास तमंचा और कारतूस पड़े थे। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से फरिहा थाना क्षेत्र के गांव ककरुआ निवासी लोकेश (26) पुत्र फौरन सिंह शिकोहाबाद के गांव मलिखानपुर में अपने मामा धर्मेंद्र के यहां विगत 16 साल से रह रहा था। उसके मामा ने ही उसकी शादी की और गांव में ही एक प्लाट दिला कर उसका अलग घर बनवा दिया। मृतक की नवंबर माह में संजना के साथ शादी हुई थी।
लोकेश शिकोहाबाद में ही एक प्राइवेट बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। आरोप है कि मंगलवार को लोकेश घर पहुंचा और फिर खेत पर चला गया। शाम सात बजे खेत से लौटा तो सीधे अपने कमरे में पहुंचा। पुलिस के अनुसार उसने तमंचा कनपटी पर रखकर खुद को गोली मारी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही उसकी पत्नी संजना और उसके मामा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जाता है कि धर्मेंद्र के चार बेटियां हैं, इस लिए उसने अपने भांजे को घर पर रखा था। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के खिलाफ 25 आर्म्सएक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें