फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत,मचा कोहराम

विज्ञापन
बबलू उर्फ जय कुमार (फाइल फोटो--झगड़े के दौरान घायल की हो गई मौत) - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के छोटा लालपुर में विगत दिनों झगड़े में घायल युवक की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। परिजन आगरा में शव का पोस्टमार्टम करा गांव ले आए। थाना रसूलपुर के छोटालालपुर निवासी जयराम पुत्र नाथूराम के बेटे बबलू उर्फ जयकुमार के साथ विगत 27 जुलाई को मोहल्ले की ही लोगों ने मामूली विवाद में मारपीट कर दी थी। मारपीट में बबलू उर्फ जय कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी थी। गंभीर हालत में परिजनों ने जयकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

आगरा में उपचार के दौरान मंगलवार को बबलू उर्फ जयकुमार की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन युवक के शव का पोस्टमार्टम करा गांव लालपुर में ले आए। यहां बबलू की मां बैजंती देवी एवं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में बबलू उर्फ जयकुमार के पिता जयराम की तहरीर पर छोटा लालपुर निवासी रमन पुत्र हजारी, हजारी पुत्र नाथूराम, पप्पू पुत्र सूरतराम और थाना मक्खनपुर के जेबड़ा निवासी दीपू एवं प्रेम के खिलाफ मारपीट करने के साथ जानलेवा हमला किए जाने का मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें