फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर घर जन्म लेंगे कान्हा, मंदिरों में दिन भर होती रही तैयारी

विज्ञापन
सदर बाजार स्थित एक दुकान से जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर पोशाक और अन्य सामान की खरीददारी करती युव - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जन्माष्टमी पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। लोग मंगलवार को तैयारियों में जुटे रहे। बाजारों में यहां भीड़ भाड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख राधाकृष्ण मंदिर, बिहारी जी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, राधा मोहन मंदिर के साथ मोहल्ला गंज स्थित सिद्घेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां का दौर चलता रहा। विद्युत की आकर्षक रोशनी के साथ ही मंदिर में फूल बंगला सजाने के लिए तैयारियां की जा रहीं थी। बाजार में लोग कान्हा के लिए रंग-बिरंगी पोशाक के साथ झूले आदि की खरीदते दिखे।
विज्ञापन

वहीं कई परिवारों में मंगलवार को भी जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा कराई गई। मंदिरों के बाहर जहां रंगोली सजाई गई थी। वहीं सड़कों पर चूना आदि डलवा दिया गया था। जिससे लोगों को दिक्कत न हो।
इस बार नहीं होंगे बाबा अमरनाथ की शिवलिंग के दर्शन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सुहागनगरी के लोगों को बाबा बर्फानी अमरनाथ शिवलिंग के दर्शन नहीं होंगे। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति के सचिव किशन गोपाल मित्तल बबलू ने बताया कि बर्फानी पिछले 22 वर्षों से शहर से जन्माष्टमी के मौके पर सजाई जा रहीं हैं। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति द्वारा शहर के एमजी बालिका डिग्री कॉलेज, पालीवाल हॉल, पैमेश्वरनाथ महादेव मंदिर, द्वारिकाधीश महादेव मंदिर के साथ अलग अलग स्थानों पर हर वर्ष बाबा बर्फानी अमरनाथ की गुफा सजाई जाती थी। यह गुफा पूरी तरह से बर्फ की हुआ करती थी और लोगों को बर्फ पर चलकर बाबा अमरनाथ की शिवलिंग के दर्शन करने का मौका मिलता था। बाबा अमरनाथ की गुफा बनाने के लिए दिल्ली, बरेली और चंदौसी से कारीगरों को बुलाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें