फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति की हत्या में महिला सहित तीन लोगों पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। रहचटी में प्रेमपाल की हत्या के मामले में उसकी पत्नी थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से मिली। उसने मोहल्ले की ही एक महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का संदेश जताया है। पुलिस ने बताए नामों में से महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और शीघ्र खुलासे का दावा किया है। रहचटी निवासी प्रेमपाल (50) एक अगस्त की सुबह घर से उधारी के रुपये लेने की कह कर घर से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। चौथे दिन उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। उसी दिन प्रेमपाल का शव मुस्तफाबाद रोड पर नाले में बंद बोरे में मिला। शिनाख्त होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को प्रेमपाल की पत्नी रामसिया थाने पहुंची और पुलिस को कुछ लोगों के नाम बताए, जिन पर उसे शक है। इसमें उसने एक महिला सहित तीन लोगों पर रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने इनमें से एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
रामसिया का आरोप है कि प्रेमपाल ने महिला के माध्यम से ही दो लोगों को रुपये उधार दिये थे। दोनों लोगों के घर के पास ही नाले में उसके पति का शव मिला है। जिन लोगों ने रुपये लिए थे, वे उसी दिन से फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि जांच चल रही है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें