फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार का मोबाइल खोने पर सरकारी ट्रामा सेंटर बना अखाड़ा,झाडू से की एक दूसरे की पिटाई

विज्ञापन
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में सफाई कर्मचारी के साथ हुई घटना के बाद एकत्रित भीड़ समझाती हुई - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर में एक तीमारदार का बुधवार देररात मोबाइल खो गया। तीमारदार ने सफाई कर्मी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया तो सफाई कर्मचारी ने गालीगलौज कर दी। इसके बाद तीमारदार और सफाईकर्मी ने एक-दूसरे पर झाड़ूू से हमला कर दिया। काफी देर के विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के साढ़ूपुर में वृद्ध महावीर सिंह पर बुधवार रात आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। वृद्ध को लहूलुहान हालत में करीब 12 बजे उनका बेटा रवि व अन्य परिजन सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। घायल की हालत गंभीर होने के कारण रवि उन्हें संभालने में लगा था। सूचना पर मक्खनपुर पुलिस भी सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गई। इस दौरान रवि का मोबाइल खो गया। रवि ने मौके पर मौजूद सफाईकर्मी पर चोरी का आरोप लगाया तो सफाईकर्मी ने गालीगलौज कर दी। इसके बाद रवि और सफाई कर्मियों में विवाद हो गया। विवाद होने के दौरान सफाई कर्मचारी ने तीमारदार पर झाड़ू से हमला कर दिया। हमला होते देख तीमारदार ने दूसरी झाड़ृू उठा ली। काफी देर तक दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। बाद में मक्खनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
ट्रॉमा सेंटर की पुलिस चौकी पर नहीं रहती फोर्स
फिरोजाबाद। ट्रॉमा सेंटर स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस फोर्स मौजूद नहीं रहती है। इस कारण मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार आए दिन हंगामा करते हैं। ट्रॉमा सेंटर मेडिकल कॉलेज के गार्डों को भरोसे ही रहता है। यही कारण है कि यहां आए दिन हंगामे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें