फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुला कर युवक की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
शिकोहाबाद युवक की हत्या के बाद विलाप करती उसकी पत्नी निशा और परिवार की महिलायें। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़रौली में शुक्रवार देर रात एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि युवक को पहले शराब पिलाई गई, फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में सिर में गोली मार कर उसका शव गांव के बाहर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़रौली के बाहर उरावर रोड पर रात करीब ढाई बजे खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर एएसपी डॉ. ईरज रजा और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए गढ़रौली के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही रामकिशोर उर्फ झबरा (30) पुत्र होशियार सिंह के रूप में की। जानकारी लगते ही झबरा के घर पर चीख-पुकार मच गई। झबरा के चाचा सुखवीर के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि झबरा का नसीरपुर स्थित शराब के ठेका पर एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसने व उसके परिजनों ने झबरा को शराब के नशे में बेरहमी से पीटा है। इसके बाद उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।
इधर, झबरा की पत्नी निशा का कहना है कि शुक्रवार सुबह उसके पति फतेहपुर की कहकर बेटा उमंग को लेकर गए थे। रिश्ते के देवर ने उन्हें फोन कर घर से बुलाया था। शाम को वही बेटा को घर छोड़कर गए। मैंने पति को फोन किया तो उन्होंने बताया कि अभी हम नहीं आएंगे। रात करीब डेढ़ बजे वही देवर फिर घर आया और बोला कि अब झबरा कभी नहीं आएगा। निशा ने इस व्यक्ति पर घर में कलह कराने, पति को शराब पिलाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

उमंग के सिर से उठा पिता का साया
छह साल के उमंग के सिर से पिता का साया उठ गया। निशा के कंधे पर अब उमंग के साथ और कैंसर पीड़ित ससुर की देखभाल की जिम्मेदारी आ गई है। पिता होशियार सिंह भी पुत्र की मौत से स्तब्ध हैं। झबरा तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें