फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती भाई को देखने आए फौजी के साथ की अभद्रता,पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में फौजी के थप्पड़ मारने की घटना के दौरान एकत्रित भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर स्थित प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती भाई को देखने आए जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी के साथ अभद्रता और मारपीट कर दी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना लाइनपार के गुदाऊं की ठार सेवाराम निवासी रूपेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह आर्मी में 59 आरआर जम्मू कश्मीर में तैनात है। इन दिनों वह अवकाश लेकर घर आए हैं। सर्प काटने के कारण उनका भाई रामकुमार प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। रविवार को रूपेश कुमार अपने भाई को देखने प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर में तैनात महिला स्टाफ ने रूपेश से बाहर जाने को कहा। उन्होंने भाई को देखने की बात कही तो महिला ने गुस्सा करते हुए रूपेश को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला ने प्राइवेट सुरक्षा गार्डों को बुलाकर रूपेश को ट्रॉमा सेंटर से बाहर कर दिया। इस पर रूपेश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रूपेश कुमार ने घटना के संबंध में थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में फौजी से अभद्रता करने के मामले में प्राइवेट गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें