फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा सुनारान में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के कटरा सुनारान में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के ऊपरी हिस्से में मौजूद कमरे के किवाड़ों को तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटरा सुनारान निवासी अंकित (20) पुत्र दिलीप सिंह ने अज्ञात कारणों से शनिवार दोपहर मकान के ऊपरी मंजिल में बने कमरे में फंदा लगाकर खुदकु़शी कर ली। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य नीचे बैठे थे। काफी देर तक अंकित के नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजन ऊपर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद था।
खिड़की में झांकने पर अंकित का शव फंदे पर झूलता देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनो ने तत्काल ही थाना दक्षिण पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण प्रमोद मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से ऊपरी मंजिल के कमरे को तोड़कर अंकित के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में मृतक के पिता दिलीप सिंह का कहना है कि परिवार के सदस्य सभी नीचे बैठे थे। अंकित के नजर नहीं आने पर उसकी तलाश की तो उसका शव ऊपर के कमरे में फंदे पर झूलता मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण प्रमोद मलिक ने कहा कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें