फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो - पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को लग्जरी एसी गाड़ी से जेल तक छोड़ने को गई पुलिस

विज्ञापन
जिला अस्पताल से लग्जरी एसी गाडी से जेल ले जाया गया मुठभेड में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विगत दो जुलाई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए पच्चीस हजार के इनामी बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा को शनिवार को एका पुलिस लग्जरी गाड़ी से जेल छोड़ने गई। यह गाड़ी दरोगा चला रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

विगत दो जुलाई को मुठभेड़ के दौरान एटा जिले के थाना निधौलीकलां के वाकलपुर निवासी पच्चीस हजार के इनामी बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा को एका पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान छुट्टा पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद से उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
शनिवार को एका पुलिस के एसआई 25 हजार के इनामी बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा को लग्जरी गाड़ी से लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरोगा ने कहा कि सरकारी गाड़ी किसी काम से चली गई थी। इसलिए प्राइवेट गाड़ी लानी पड़ी।
विज्ञापन

पच्चीस हजार के इनामी सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा यादव को पुलिस को थाने की गाड़ी से जेल भेजना चाहिए। यदि किसी लग्जरी गाड़ी का प्रयोग किया गया है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बल्देव सिंह खनेड़ा सीओ जसराना फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें