फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दरोगा ने दी बाइक सवारों को जेल भेजने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड क्लब चौराहे पर बाइक से फैक्टरी जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोका तो वह रुक गए। फैक्टरी जाने एवं पास होने की बात कही इसी बात पर यहां तैनात दरोगा आग बबूला हो गया। दरोगा ने पहले तो चालान काटने की धमकी दी।
विज्ञापन

युवक बोले पास है फिर चालान क्यों काट दोगे साहब। दरोगा बोला कि चालान ही नहीं काटूंगा बल्कि जेल भेज दूंगा। काफी तल्ख लहजे में बात होने के कारण दूर-दूर तक सुनाई दी। कई बाइक पर जाने वाले तो लौट गए। युवकों ने बाद में किसी से बात कराई तब दरोगा जी मान गए।
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में जिले में लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन किए जाने के बैरियरों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 589 वाहनों के चालान काटने के साथ एक वाहन सीज किया। पांच हजार का शमन शुल्क वसूला गया। लॉकडाउन उल्लंघन के 23 मामले दर्ज करके 80 लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने कहा लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें