फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्निंग वाक पर गये दंपति के घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
शिकोहाबाद चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी और बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मोर्निंग वाक पर घर का ताला लगा कर गए दंपती के मकान का ताला तोड़ कर चोर घर में रखी नगदी, आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। जब दंपती लौट कर घर पहुंचा तो ताला टूटा देख हैरान रह गया। अल सुबह चोरी की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लेबर कॉलोनी में अभिनव पुत्र दुलारे राठौर अपनी पत्नी रानी और एक बच्चे के साथ रहता है। अभिनव फोटो ग्राफी का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। शुक्रवार सुबह पांच बजे दंपती मोर्निंग वाक के लिए घर का ताला लगा कर गए थे। जब एक घंटे बाद लौट कर घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। ताला टूटा देख दंपती हैरान रह गया। अंदर देखा तो कमरे में रखा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। अलमारी और बक्शे खुले पड़े थे। अल सुबह हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चोरों के बढ़ते हौसले से यहां के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। चोरी की खबर लगते ही पूरा मोहल्ला एकत्रित हो गया। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें