फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज टेंपो चालक ने महिला की चेन व पर्स पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के कोटला रोड पर टेंपो चालक महिला सवारी से टप्पेबाजी कर फरार हो गया। महिला ने कोटला रोड पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरिहा के सदर बाजार निवासी पुष्पादेवी (50) पत्नी ओमप्रकाश दीपावली भाई दूज पर अपने मायके थाना नगला खंगर क्षेत्र के लोके की मढ़ैया में गई थी। शुक्रवार को वह कोटला चुंगी चौराहे से फरिहा की ओर जाने वाले टेंपों में सवार होकर घर जा रही थी। महिला ने बताया कि टेंपों में कुछ महिलाएं पहले से बैठीं थीं।
विज्ञापन

टेंपो जैसे ही कोटला रोड पर अहिल्याबाई की मूर्ति के पास पहुंचा तभी एक महिला ने उल्टी होने का बहाना करते हुए टेंपो रुकवा दिया। इसके बाद चालक उन्हें नीचे उतार कर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाने की बात कह कर टेंपो लेकर चला गया। तब से वापस ही नहीं आया। महिला ने कुछ देर बाद देखा तो उसका पर्स व गले से चेन गायब थी। यह देखकर महिला रोने लगी। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। महिला ने कोटला रोड पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है। एसएचओ उत्तर केडी शर्मा ने कहा कि ऐसी शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें