फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो-ई रिक्शा स्टैंड बन गया है कोटला चुंगी चौराहा

विज्ञापन
कोटला चुंगी चौराहे पर दिनभर रही जाम की स्थिती - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के अति व्यस्तम चौराहों में शुमार कोटला चुंगी चौराहे पर ट्रैफिक के नियम दम तोड़ते नजर आते हैं। पूरे चौराहे पर आटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों का कब्जा है। यहां पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों का ध्यान भी यातायात नियंत्रण पर कम अन्य कार्यों पर अधिक रहता है। कोटला से जुड़े सैकड़ों गांवों को कोटला रोड जोड़ता है। इसी रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति है। यह चौराहा शहर के प्रमुख कैला देवी मंदिर, नसियाजी मंदिर, हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान को जोड़ता है। यही चौराहा शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान एसआरके डिग्री कालेज, एसआरके इंटर कालेज, पीडी जैन इंटर कालेज, दाऊदयाल डिग्री कालेज, डीएवी कालेज, दाऊदयाल इंटर कालेज को जोड़ता है।
विज्ञापन

अति व्यस्तम चौराहे पर जाम रहता है। चौराहा काफी बड़ा है लेकिन जाम लगने का कारण यातायात नियमों का पालन न करना है। चौराहे के दोनों ओर का रास्ता ठेल खोमचे वालों ने घेर रखा है। चौराहे के आसपास मोटर पार्ट्स की दुकानें हैं। चौराहेे के आसपास कब्जा कर दुकानदारों ने वर्कशॉप बना रखी है। यहां सड़क पर वाहनों की मरम्मत की जाती है। चौराहे के चारों ओर करीब पांच-पांच फीट का रास्ता आटो और रिक्शा चालकों ने घेर रखा है। आटो रिक्शा स्टैंड बना लिया है। इसी तरह की बदइंतजामी चौराहे पर जाम का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें