फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद को जान से मारने की धमकी, घर में घुस माता-पिता से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। वार्ड संख्या 17 के सभासद एवं सदस्य जिला योजना समिति दिलीप कुमार (उर्फ देव यादव) के घर में घुसकर मोहल्ले के युवकों ने गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सभासद के पिता और मां से अभद्रता कर दी। स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी सभासद को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित सभासद ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आदर्श नगर वार्ड संख्या 17 के सभासद दिलीप कुमार (देव यादव) नगर पालिका के सभासद होने के साथ ही जिला योजना समिति के सदस्य हैं। आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोग उनके कार्य और राजनीति में बढ़ते प्रभाव से ईर्ष्या मानने लगे हैं। आरोप है कि सोमवार रात साढ़े सात बजे वह घर पर नहीं थे। तभी मोहल्ले के ही शिवम यादव, विशाल यादव उर्फ प्रवीन निवासी आदर्श नगर अपने चार अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए और गालीगलौज देते हुए घर में घुस गए।
गालीगलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने सभासद के माता-पिता से अभद्रता कर दी। हंगामा होते ही मोहल्ले के अन्य लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी तमंचा लहराते हुए सभासद को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जानकारी पर दिलीप कुमार घर पहुंचे। मामले में दिलीप ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर शिवम यादव और विशाल यादव (प्रवीन ) के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें