फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं, 12वीं के छात्र अब ऑनलाइन कर सकेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भर खबर है। अगर स्कूल में आपको एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाया जाता है तो अब आपकी ऑनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी। यह कक्षाएं मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक) के जरिए चलाई जाएंगी। यह कोर्स एनसीईआरटी ने तैयार किया है। मानव संसाधन मंत्रालय ने ऑनलाइन कोर्स को अपलोड किया है।
विज्ञापन

मूक के जरिए दो हजार से अधिक ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जा चुके हैं। अभी तक इस कोर्स का फायदा केवल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के छात्रों को होता था। अब इसे स्कूली शिक्षा में भी लागू किया जा रहा है। एनसीईआरटी के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रो. अमरेंद्र प्रसाद बेहरा की ओर से स्कूलों को आदेश जारी हो गए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मूक पोर्टल पर 11वीं और 12वीं के छात्र ऑनलाइन वीडियो कोर्स का अध्ययन कर सकते हैं।
इन पांच कोर्स को किया तैयार
फिरोजाबाद। एनसीईआरटी ने अभी 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 23 कोर्स तैयार कर लिए हैं। इनमें अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी ,मैथमेटिक्स, फिजिक्स, साइकोलॉजी, फूड एंड न्यूटिशन, सोशियोलॉजी आदि विषय महत्वपूर्ण हैं। पांच कोर्स शिक्षकों के लिए भी तैयार किए गए है। इन सभी कोर्स को एनसीईआरटी ने अपने ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर भी शेयर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें