फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही बड़ा इमामबाड़ा में मोहर्रम कमेटी के बैनर को फाड़ा,आक्रोश

विज्ञापन
शाही बडा इमामबाडा में मोर्हरम कमेटी का बैनर फटा मिलने के बाद बिरोध के दौरान पुलिस से बात करते कमे? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के शाही बड़ा इमामबाड़ा में मोहर्रम के कार्यक्रमों के लगे बैनर को फाड़कर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने क्षेत्र का बाजार बंद कराने के साथ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शाही बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के जनरल सेक्रेटरी और शहरकाजी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहर्रम माह की शुरूआत होने के साथ शहर में कार्यक्रमों व मजलिसों का दौर शुरू हो गया है। थाना रसूलपुर क्षेत्र में ही स्थित शहर के प्रमुख शाही बड़ा इमामबाड़ा में कार्यक्रमों के लिए बैनर को लगाया गया था। इमामबाड़ा के जनरल सेक्रेटरी एवं शहर काजी शाहनियाज अली सोमवार को सुबह जब इमामबाड़ा पर पहुंचे तो देखा कि इमामबाड़ा में लगे बैनर किसी ने फाड़ दिए हैं।
मौके पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। कुछ लोगों ने क्षेत्र का बाजार बंद कराया। थाना रसूलपुर क्षेत्र के उपनिरीक्षक तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काजी शाहनियाज अली से बात की ओर घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

इस मामले में इमामबाड़ा के जनरल सेक्रेटरी शहर काजी शाहनियाज अली की ओर से दी गई ही तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएचओ रसूलपुर बीडी पांडेय ने कहा कि मोहर्रम कमेटी का बैनर किसी ने फाड़ दिया था। इसमें केस दर्ज करने के साथ मामले की जांच की जा रही है।
मोहर्रम पर बड़ा इमामबाड़ा की सुरक्षा की मांग
फिरोजाबाद। शहरकाजी शाहनियाज अली का कहना है कि अराजक तत्वों की ओर से जनपद के प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा में मुहर्रम कार्यक्रमों के लिये की गई तैयारियों में व्यवधान डालने की कोशिश की गई है। लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शहर काजी ने मोहर्रम पर पुलिस प्रशासन से प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें