फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान में चोरी, पुलिस मान रही है संदिग्ध

विज्ञापन
करबला में सड़क पर पडे़ चोरी के बक्से की पहिचान करने की कोशिश करते क्षेत्रीय पार्षद के साथ लोगों क? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण की आवास विकास कॉलोनी सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसमें 3.85 लाख रुपया की नकदी के साथ सोने सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिवार जन्माष्टमी के मौके पर गांव गया था। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस चोरी की घटना संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी सुहागनगर सेक्टर तीन व चार के मध्य टूटी पुलिया के पास के निवासी विक्रम यादव पुत्र चंद्रपाल यादव शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम होने के कारण परिवार के साथ गांव चला गया था। मकान स्वामी का कहना है कि वह जब घर वापस लौटा तो देखा कि मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ है। सामान को बिखरा देखकर उसने डायल 100 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पीड़ित का कहना है कि चोर मकान से तीन लाख 85 हजार रुपया की नकदी,करीब 16 तोले सोना के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि चोरी की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। क्योंकि मकान का कोई ताला ही नहीं टूटा है ऊपर से आने का कोई रास्ता नहीं है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करबला में पड़ा मिला बक्सा, जुटी भीड़
फिरोजाबाद। करबला में चोरी का बक्शा खुला डालकर कोई चोर फरार हो गया। बक्सा के अंदर एक बच्चे की कापी भी मिली थी। इसमें स्कूल का नाम लिखा था। क्षेत्रीय नागरिकों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। घटना के संबंध में थाना पुलिस को सूचना दे दी थी। ताकि पुलिस उक्त बक्सा को संबंधित के पास भेज सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें