बंदी का जिला अस्पताल में उपचार कराती पुलिस। उमर उजाला
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला कारागार में शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध बंदी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिाश् की जानकारी होते ही जेल का स्टाफ ने उसे रोक दिया। जेल अधीक्षक एमए खान ने जिला अस्पताल में भेजा है।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के निवासी छोटू (28) को सितंबर 2018 में एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकोहाबाद पुलिस ने जेल भेजा था। न्यायालय ने उसे तीन वर्ष की सजा सुनाई थी।
जिला कारागार के बैरक नंबर नौ में बंद था। शुक्रवार को सुबह दस बजे करीब छोटू ने गमछा को जंगला में फंसाकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे जेल अधीक्षक ने उसे भर्ती कराया। उसे राहत नहीं विली तो उपचार को जिला अस्पताल भेजा है।
जेल अधीक्षक मोहम्मद एमए खान ने बताया कि छोटू को एनडीपीएस एक्ट में तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। उसने जेल के अंदर फांसी लगाने की कोशिश की।