फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगला बीच गोशाला में ठिठुर रहीं गायें, बीमार को उपचार नहीं

Fri, 02 Jan 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला बीच स्थित गोशाला में निराश्रित गोवंशों की समुचित देखभाल नहीं हो रही है। कड़ाके की सर्दी में टिनशेड और कंबल आदि की व्यवस्था नहीं होने से पशु ठिठुर रहे हैं। गोरक्षक दल के अनुसार ठंड से कई मवेशी मरणासन्न स्थिति में हैं।
विज्ञापन

गोरक्षक दल के देवेश पाठक के अनुसार गंभीर रूप से बीमार और घायल अवस्था में तड़प रहीं गायों के उपचार में भी लापरवाही बरती जा रही है। वहीं पूछे जाने पर ग्राम पंचायत सचिव धीरेद्र कुमार ने कहा कि बीमार गाय के उपचार के लिए चिकित्सकों से संपर्क किया गया है। बाकी अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें