फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निगम एक्ट की एबीसीडी सीखेंगे पार्षद, नियमावली का वितरण शुरू

Sun, 22 Oct 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के पार्षद उत्तर प्रदेश निगम एक्ट की नियमावली पढ़ेंगे। नगर आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को सभी पार्षदों को नगर निगम अधिनियम 1969 वितरण किया गया।
विज्ञापन

विधिक कार्यों के निर्बाध संचालन को नगर निगम प्रशासन की ओर शनिवार को ठोस पहल हुई। निगम के सभी 70 पार्षदों को उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1969 का अध्ययन कराया जाएगा। इसके लिए सभी पार्षदों को निगम एक्ट की विवरणिका का वितरण शनिवार को शुरू हुआ। पहले करीब 28 पार्षदों को निगम एक्ट की विवरणिका दीं गईं। नगर आयुक्त नीरज कुमार पटेल ने पार्षदों को पने कक्ष में बुला कर निगम एक्ट का वितरण किया गया। नगर आयुक्त धनश्याम मीणा के अनुसार विधिक कार्यों के निर्बाध संचालन को इस तरह की पहल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें