फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एनपीएस को वापस लेकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शनिवार को विकास भवन के बाहर मौन प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी विकास भवन के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा 2004 में केंद्र सरकार एवं 2005 में उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की पेंशन को समाप्त कर दिया था। तभी से कर्मचारी अपना हक पाने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। संयोजक बलराम सिंह ने कहा कि 27 जून को लखनऊ एवं दस अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में कर्मचारी शिक्षक आंदोलन कर चुके हैं। बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
मौन धरना देने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यतेंद्र सिंह यादव, प्रदीप कुमार पांडेय, रामनरेश यादव, अनिल कुमार अध्यक्ष, राज कुमार, संदीप दीक्षित, रजनेश कुमार, शिवा मैसी, जगवीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, आनंद प्रकाश श्रोत्रिय, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, मोहनलाल शामिल थे।