फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डार्क जोन में सबमर्सिबल लगवाने को पार्षदों का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्लॉक सदर एवं शहरी इलाका भूगर्भ जलस्तर नीचे होने के कारण डार्क जोन में है। इसके साथ ही जिले के पांच अन्य ब्लॉक भी डार्कजोन में हैं। इसके बावजूद कई पार्षद अपने वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए निगम अफसरों पर सबमर्सिबल पंप लगवाने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि क्षेत्रों में पहले से ही जेड़ाझाल परियोजना के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के नौ में से पांच ब्लॉक फिरोजाबाद शहर और ग्रामीण, एका, टूंडला, मदनपुर, हाथवंत आदि में भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे है। भूगर्भ जल के अत्याधिक दोहन से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर इन स्थानों पर भूमिगत जल के दोहन पर रोक लगी है। हालांकि लोगों को भूगर्भ जल संरक्षण के लिए जागरूक करने वाली नगर निगम के पार्षद खुद जिम्मेदारी से बेपरवाह बने हुए हैं।
शहर के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डों के 15 पार्षद निगम प्रशासन पर क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप स्थापना को दबाव बना रहे हैं। हालांकि इन क्षेत्रों में जेड़ाझाल परियोजना के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

-------
इन इलाकों के पार्षद कर रहे सबमर्सिबल स्थापना की मांग-
हिमायूंपुर, रहना, छारबाग, रामगढ़ क्षेत्रांतर्गत नई आबादी, नगला विश्नू, सैलई, नगला पान सहाय आदि क्षेत्रों के 15 पार्षदों ने सबमर्सिबल स्थापना के लिए लिखित प्रस्ताव दिए हैं।
-----
डार्क जोन में सबमर्सिबल स्थापना को शासन की अनुमति जरूरी-
नगर निगम क्षेत्र में भूगर्भ जलस्तर 250 से 300 फीट नीचे है। शासन ने फिरोजाबाद को डार्क जोन घोषित किया है। डार्क जोन वाले इलाकों में सबमर्सिबल स्थापना के लिए शासन की अनुमति जरूरी है। पार्षदों के प्रस्तावों के संबंध में शासन से मार्गदर्शन लेंगे।
विज्ञापन

प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें