फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बकाया कर वसूली के लिए निगम का अभियान शुरू

Sun, 10 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बकाया कर वसूली, पेयजल कनेक्शनों का नियमितीकरण एवं साफ-सफाई के लिए नगर निगम का अभियान सोमवार से शुरू होगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर गठित टीमें सोमवार को वार्ड 68, 69 एवं 70 से जुड़े मोहल्लों में भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर गठित स्वास्थ्य, कर विभाग एवं प्रवर्तन दल की टीमें सोमवार को शहर के शीतल खां रोड, राही नगर एवं गालिब नगर में दस्तक देंगी। बकाया भवन व जलकर वसूली के अलावा इन इलाकों में अवैध जल संयोजन को नियमित किया जाएगा। कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल के मुताबिक बकाया वसूली अभियान के दौरान ही क्षेत्र में पेयजलापूर्ति, सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी जन शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। लंबे समय से बकाया जमा नहीं कराने वाले बड़े बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें