फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाने में तैनात सिपाही के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। देर रात एसडीएम ने पालिका के अधिशाषी अधिकारी के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। जहां सिपाही किराये का मकान लेकर रहा, वहां की गलियां सील करा दीं। इसके साथ ही बाजार भी जल्दी बंद करवा दिया।
विज्ञापन

जिला कोरोना मुक्त होने के बाद नगर की जनता ने राहत की सांस ली थी। लेकिन दो दिन बाद ही थाने में तैनात एक सिपाही के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर में दोबारा सख्ती हो गई। सिपाही जहां किराए पर रह रहा था, एसडीएम नरेंद्र सिंह, तहसीलदार सत्यप्रकाश और अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने यादव कॉलोनी और शंभूनगर का निरीक्षण किया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि दोनों ही मोहल्लों में प्रभावित क्षेत्र की गलियों को सील कर दिया जाए।
शुक्रवार सुबह पालिका की टीम ने मोहल्ला यादव कॉलोनी और शंभूनगर क्षेत्र की कुछ गलियों को सील कर दिया। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में जरूरी सामानों की होम डिलीवरी की जायेगी। साथ ही चेतावनी दी कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इतना ही नहीं तीन दिन बाजार खुलने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने दस बजे पूरा बाजार बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें