फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या के साथ ही चौराहों पर बढ़ाई गई फोर्स

विज्ञापन
थाना रसूलपुर क्षेत्र के नैनी गलास चौराहे पर तैनात पुलिसफोर्स - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने चेतक पुलिसकर्मियों को गाइडलाइन जारी कर दी है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल में भी इजाफा कर दिया है। रविवार को कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने सुभाष तिराहे पर नगर क्षेत्र के उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर थाना क्षेत्र में गश्त करने वाली चेतक पुलिसकर्मियों को गाइड लाइन जारी की गई। नगर के सुभाष तिराहा, नगला बरी और जाटवपुरी के साथ नैनी ग्लास चौराहे पर अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को पुलिस बल बढ़ा दिया गया।
विभिन्न स्थानों पर लगे बैरियरों पर भी पुलिस मुस्तैदी के साथ नजर आई। सुहागनगर चौराहा से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही थी। सुभाष तिराहे से शहर के अंदर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया। सुभाष तिराहे पर वाहन खड़ा कर लोग पैदल ही आ जा रहे थे।
विज्ञापन

नैनी ग्लास चौराहे और रसूलपुर थाने के साथ आसफाबाद और डाकखाना चौराहे पर पुलिस घरों से बाहर निकल रहे लोगों के साथ सख्ती से पेश आ रही थी। इससे कोटला रोड, जलेसर रोड, सुहागनगर, महावीर नगर के साथ अन्य प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें