उत्तराखंड से करीब 20 मजदूरों को बरेली डिपों की बस द्वारा फिरोजाबाद लाया गया मजदूरों से बात करता पु?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार शाम को 12 प्रवासी मजदूर फिरोजाबाद पहुंचे। इससे पूर्व प्रवासी मजदूरों को टूंडला रोका गया था। यहां उनकी जांच की गई थी। मजदूर सदर तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसलिए टूंडला तहसील से फिरोजाबाद भेज दिया गया।
बताते हैं एक मजदूर बस से उतर गायब हो गया। उसकी तलाश की गई थी। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। सदर तहसीलदार विवेक भदौरिया का कहना है कि उन्होंने 12 मजदूरों को बस से उतारा है। उनकी एंट्री की गई है। एक मजदूर के गायब होने की जानकारी नहीं है।
बस से जो मजदूर उतारे गए हैं। वे जम्मू में बिजली के मीटर आदि लगाने का काम करते थे। जबकि महिलाएं राजस्थान में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गई थी। वहीं उत्तराखंड से 19 व राजस्थान के जिला सीकर से सात लोग देर शाम बस से फिरोजाबाद पहुंचे। इन लोगों की एंट्री करने के साथ ही प्रशासन द्वारा होम क्वारंटाइन कर दिया है। उत्तराखंड से लौटे लोग नैनी ग्लास क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि सात लोग मटसेेना थाना क्षेत्र के रहने वाले है।