फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 15 नए मरीज मिले, 29 मरीज कोरोना मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में रविवार को कोरोना के 15 नए केस मिले। इनमें जिला कारागार के तीन बंदी और चूड़ी व्यवसायी भी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3645 हो गई है। वहीं रविवार को 29 लोग कोरोना से मुक्त हो गए।
विज्ञापन

जिले में रविवार को जैन नगर खेड़ा निवासी चूड़ी व्यवसायी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कोटला मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवक, रहना परशुराम कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला, श्याम नगर 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। गांव नगला नंदे में दो लोगों की कोरोना की पुष्टि हुई।
जिला कारागार के तीन बंदियों की रिपोर्ट भी रविवार को पॉजिटिव आई। भीमनगर गली नंबर चार में 17 वर्षीय किशोर, शेखावतपुर में 48 वर्षीय महिला और 72 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। भदाना गांव निवासी 55 वर्षीय युवक एवं सुहागनगर सेक्टर दो निवासी चूड़ी व्यवसायी भी कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें