फिरोजाबाद। जिले में बुधवार की देर रात कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं, 12 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3610 हो गई है। कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 193 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 66 हो गई है।
सिरसागंज के प्रतापनगर पैंगू रोड निवासी 60 वर्षीय सेवानिवृत्त एसआई की कोविड अस्पताल में मौत हो गई। वह तीन दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मृतक को डायबिटीज की शिकायत थी। मृतक के परिवार के तीन लोगों की कोरोना जांच कराई थी।
रिपोर्ट में दो महिलाएं एवं एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। अस्थाई जेल में चार बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गांव गड़ी छत्रपति निवासी एक वृद्धा, गांव टीकरी निवासी 64 वर्षीय वृद्धा, शहर के किशन नगर निवासी 52 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। नगला नंदे में एक युवक, छारबाग निवासी 21 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है।