फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के सोमवार को 15 नए केस मिले हैं। दस मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं। सपा नेत्री और उनकी पुत्री, डाकघरकर्मी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3555 हो गई है। वहीं 187 संक्रमितों का जनपद में इलाज चल रहा है।
आर्यनगर निवासी सपा नेत्री और उनकी पुत्री संक्रमित पाई गई हैं। वह राजा का ताल स्थित एक भवन में होम आइसोलेट हैं। नई बस्ती जैन मंदिर के निकट 58 वर्षीय, गांव बैमई में 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
पंजाब नेशनल बैंक में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। जिला अस्पताल के भी एक कर्मचारी की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग ने की है। सुहागनगर डाकघर में उप डाकघर अधीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गली बोहरान में 52 वर्षीय व्यक्ति, सिरसागंज के प्रतापनगर में एक वृद्ध, गणेश नगर ब्लाक दो में 69 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टी हुई है। संवाद