फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बिजली मिस्त्री ने कानपुर में तोड़ा दम, 22 नए केस मिले

विज्ञापन
टूंडला में संक्रमित के घर सेनेटाइज करते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना से बिजली मिस्त्री की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके लिवर में कई दिनों से दिक्कत थी। उन्हें 21 सितंबर को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे दो अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 58 हो गई है। वहीं, मंगलवार को कोरोना के 22 नए मरीज मिले हैं। इसमें एक एडिशनल प्रोग्राम ऑफिसर, दो स्वास्थ्यकर्मी एवं पूर्व मंत्री की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी शामिल है। वहीं अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2801 हो गई है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के यदुवंशी नगर निवास बिजली मिस्त्री (35) की कोरोना के कारण मंगलवार को कानपुर में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कानपुर में ही शव का अंतिम संस्कार कराया है। वहीं, सिरसागंज में पूर्व मंत्री की सुरक्षा में तैनात एक और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। लोहिया नगर गली नंबर 19 निवासी टीबी विभाग की लैब टेक्नीशियन, उसकी तीन वर्षीय पुत्री, टूंडला में मंगल सेन गली निवासी एक दंपती, महावीर नगर में एक युवक, मैनपुरी चौराहा शिकोहाबाद निवासी एक महिला में कोरोना की पुष्टी हुई है। वहीं, अरांव के नगला ग्वालियर में 16 वर्षीय किशोर, अरांव के गांव रूधई में 28 वर्षीय युवक, नगला मिर्जा छोटा में तीन साल का बालक, 20 वर्षीय किशोर, 32 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय किशोर कोरोना के शिकार पाए गए हैं। उधर, जसराना में 27 वर्षीय महिला, फरिहा में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें