फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आए 25 नए केस, 15 और मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
शिकोहाबाद कटरा मीरा में प्रभावित गली को सील करते हुए पालिका की टीम। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले दिनों से काफी कम रही। 25 नए केस निकले हैं, जबकि 15 लोग कोरोना से मुक्त होकर स्वस्थ हो गए। विद्यार्थी परिषद के एक पदाधिकारी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जनपद में अब 373 एक्टिव केस है। संक्रमित मरीजों की जिले में बढ़कर 2533 हो गई है।
विज्ञापन

आसफाबाद माता मंदिर के निकट निवासी एबीवीपी के महानगर मंत्री, मोहल्ला खेड़ा में 26 वर्षीय युवक, एमपी रोड, नई बस्ती में दंपती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। विभव नगर में 51 वर्षीय, गांव बामई में 45 वर्षीय दुकानदार, कबीर नगर गली नंबर चार में एक और गांव कटना में वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शिकोहाबाद के तोमर गेस्ट हाउस के पास मरीज, सुहागनगर गली नंबर छह में 36 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद के प्रेमनगर वाली गली के सामने 23 वर्षीय युवक, कटरा मीरा में भी 25 वर्षीय युवती, हरी नगर जलेसर रोड पर एक वृद्धा संक्रमित मिली है। कृष्णा नगर गली नंबर एक में 14 वर्षीय किशोर, जसराना के शहादपुर में 18 वर्षीय युवक, सांखनी में दो मरीज कारोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गांव जलालपुर में 40 वर्षीय युवक, शहर के अमजेरी गेट पर 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग एक लाख, 55 हजार 69 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें