फिरोजाबाद। कोविड अस्पताल में रविवार को कोरोना संक्रमित एक और वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वह सांस की बीमारी से ग्रसित था। वहीं, कोरोना संक्रमण के 25 नए केस मिले हैं। इसमें दबरई स्थित डीएम कंपाउंड निवासी एक पशु चिकित्साधिकारी की पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2416, जबकि मृतकों की संख्या 54 हो गई है। जनपद में 391 सक्रिय मरीज हैं।
झलकारी नगर निवासी 60 वर्षीय ट्रक चालक ने कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरीज के परिजनों ने बताया कि 16 सितंबर को वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें काफी समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों की मौजूदगी में करा दिया है।
वहीं, दबरई स्थित डीएम कंपाउंड निवासी एक पशु चिकित्साधिकारी की पत्नी और दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, जैन नगर स्थित एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, मथुरा नगर में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। इसमें मथुरा नगर सेंट्रल बैंक के पीछे एक 20 वर्षीय युवती और 18 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इधर, अरहादपुर गांव में 38 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। गणेश नगर में एक वृद्ध कोरोना का शिकार हो गए हैं। गांव सिकेहरा में भी कोरोना का एक मरीज मिला है। टूंडला में सरस्वती नगर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नई बस्ती गली नंबर 15 में 34 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
जगमुदी में कोरोना संक्रमण के तीन मरीज मिले हैं। मदनपुर के नगला मढ़े में कोरोना पॉजिटिव 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दुर्गा नगर गली नंबर दो में 34 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव हैं। सियावरी खैरगढ़ में 48 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव रहे। इधर, शिकोहाबाद के लेबर कॉलोनी में 43 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हो गया है।
अब तक एक लाख लोगों की जांच
कोरोना की जांच एक लाख के करीब हो चुकी हैं। इसमें 98 हजार से अधिक लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करा चुका है। जांच तेजी से चल रही है।