फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सफाईकर्मी और दवा विक्रेता सहित 16 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
टूंडला के कच्चा टूंडला में कोरोना संक्रमित को ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फरोजाबाद। जनपद में एंटीजन किट से कोरोना जांच में तेजी आई है तो मरीजों की संख्या में इजाफा भी हो रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख दवा विक्रेता और जसराना नगर पंचायत के दो सफाईकर्मी सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 833 हो गई है। शहर के पुरानी मंडी निवासी 70 वर्षीय प्रमुख दवा विक्रेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दवा विक्रेता की छोटा चौराहे पर दवा की दुकान है। बुखार आने पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। जसराना नगर पंचायत की दो सफाईकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के मोहल्ला खतराना में 37 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। शहर के मोहल्ला छारबाग में 50 वर्षीय व्यक्ति और सुहागनगर सेक्टर दो में दो सगे भाई कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनके परिवार से अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव एक दिन पूर्व पाए गए थे। शिकोहाबाद के गलामई में 40 वर्षीय युवक एवं कुशवाह नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति और एका में 42 वर्षीय महिला, गांव जलोपुरा 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। टूंडला के गांव पचोखरा में एक युवक, जैन नगर खेड़ा के निकट लक्ष्मी नगर में 26 वर्षीय युवक और गांव सलेमपुर खुटियाना में भी सात वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं देर रात एक बंदी भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें