फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एका सीएचसी पर तैनात चिकित्सक सहित जिले में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
जसराना के सामुदायिक स्वासथ्‍य केंद्र को सील किया गया - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार शाम को एका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक सहित पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक दिन पूर्व ही जसराना स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सील कर दिया है। डीएम कंपाउंड में कोरोना के दो नए केस सामने निकलकर आए हैं। टूंडला क्षेत्र में दो नए केस मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 616 हो गई है। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन

एका स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्यकर्मियों के रुटीन चैकअप कराए जा रहे थे। इसलिए चिकित्सक का सैंपल 20 जुलाई को लिया गया था। मंगलवार को देर रात जसराना स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। डीएम कंपाउंड में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। डीएम कंपाउंड निवासी राजस्व सहायक की चिकित्सक बेटी और पत्नी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई है। दो दिन पूर्व राजस्व सहायक का पुत्र कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ था। पुत्र के संपर्क में आने के कारण बेटी एवं पत्नी भी संक्रमित हुई हैं। टूंडला में न्यू इंद्रा नगर में कोरोना संक्रमण का एक मरीज मिला है। 26 वर्षीय युवक की कोरोना जांच कराई थी। युवक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। वहीं, टूंडला में एक गर्भवती कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना पॉजिटिव मिले डॉक्टर सहित सभी के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें