फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में बेटी ने लिया जन्म, नार्मल डिलीवरी से कराया प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोविड अस्पताल में फिर किलकारी गूंजी। बेटी के जन्म के बाद उसकी देखरेख कोविड अस्पताल की नर्स कर रही हैं। अभी तक 14 महिलाओं के प्रसव कोविड अस्पताल हो चुके हैं। इसमें 12 प्रसव सामान्य और अन्य ऑपरेशन के माध्यम से हुए हैं। नगला दंसी गांव की महिला की जांच प्रसव से पूर्व कराई गई थी। 25 जून को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। बृहस्पतिवार केा महिला को प्रसव पीड़ा हुई और चिकित्सकों की टीम ने कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव कराया। डिलीवरी के बाद बिटिया की देखरेख कोविड अस्पताल में ही नर्सें कर रही हैं। बता दें कि अभी तक कोरोना संक्रमित 14 महिलाओं के प्रसव कोविड अस्पताल में हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें