फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता से आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, उपचार से पहले कराई थी, 518 हुई कुल संख्या

Wed, 01 Jul 2020 01:00 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
सिररसागंज के ब्लॉक अरांव के गांव खमरपुर बैजुआ में मंगलवार को एक युवक कोरोना से संक्रमित मिला। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 518 हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद युवक को आइसोलेशन वार्ड भर्ती करा दिया गया है। वहीं जिले में अब कोरोना से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


सिरसागंज के गांव खमरपुर बैजुआ के युवक ने किडनी में पथरी का इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में विगत 25 जून को कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव मिला। युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक गांव पहुंच गए और संक्रमित मरीज को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड फिरोजाबाद में भर्ती कराया।

वहीं गांव में संक्रमित युवक के मकान के पास रहने वाले लोगों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डा. ऋषि कुमार, पैथलॉजिस्ट विवेक कुमार और वार्ड ब्वॉय संजय ने गांव से 35 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिऐ भेजे हैं। डा. ऋषि कुमार ने बताया कि संक्रमित युवक कुछ दिन पहले कोलकाता से अपनी बहन के पास बटेश्वर आया था।
विज्ञापन


25 जून को वह अपने भाई के पास खमरपुर बैजुआ आया। मरीज को अपनी कि डनी में पथरी का इलाज कराना था। इसके लिए उसने फिरोजाबाद जिला अस्पताल में कोरोना का टेस्ट कराया था।

ताजनगरी के लिए राहत की खबरः एसएन में घट रहे मरीज, खाली हुए आईसीयू-वेंटिलेटर
विज्ञापन


सोमवार रात को इन क्षेत्रों के मरीज मिले थे संक्रमित
सोमवार रात को मिले चार केसों में भीम नगर गली नंबर पांच निवासी 55 साल की महिला संक्रमित मिली थी। इस परिवार से एक अन्य पहले संक्रमित मिला था। महिला की 27 जून को जांच कराई गई थी। वहीं ढोलपुरा में 65 वर्षीय वृद्ध संक्रमित मिला। दम्मामल नगर का एक युवक और एक मरीज सैफई में इलाज के दौरान संक्रमित मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें