फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेकर मंडी नहीं पहुंचे किसान, बढ़ गए सब्जियों के दाम

विज्ञापन
कोटला रोड पर सब्जी बेचता एक दुकानदार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोतवाली दक्षिण के पीछे पुरानी तहसील परिसर में लगने वाली सब्जी मंडी में जहां शुक्रवार को पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। वहीं कोटला रोड स्थित सब्जी मंडी में अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को देहात और गांव क्षेत्र से सब्जी लेकर आने वाले किसानों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रही। जिसके चलते शुक्रवार को सब्जियों के भाव में बढ़ोत्तरी देखी गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच सुबह सात से नौ बजे तक खुलने वाला बाजार शुक्रवार को पूरी तरह से बंद रहने के आदेश जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम को ही जारी कर दिए थे। प्रशासन के आदेश का पालन कराने के लिए शुक्रवार सुबह जहां कोटला रोड स्थित सब्जी मंडी में देहात और गांव क्षेत्र से सब्जी लेकर आने वाले किसानों की संख्या 30 से 40 प्रतिशत रही। वहीं मंडी के अंदर उन ही किसानों को प्रवेश दिया जा रहा था, जिनके पास मंडी समिति द्वारा पास जारी किया गया था। आम नागरिकों को मंडी के अंदर प्रवेश करने के लिए गेट पर मंडी समिति के कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया था। जिससे मंडी परिसर के अंदर भीड़ एकत्रित न हो।
इससे सब्जियों के दामों में काफी इजाफा देखा गया। 20 रुपये किलो बिकने वाली लोकी शुक्रवार को जहां 30 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। वहीं तोरई के दाम भी 80 रुपये किलो थे। जबकि संतरा 60 रुपये था। टमाटर के दामों में भी दो गुना का अंतर दिखाई दिया, जो अभी तक 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था। उस टमाटर के दाम शुक्रवार को 40 रुपये थे। जबकि अदरक के दाम थोक में 60 रुपये थे। वहीं थोक में मूली के दाम पांच रुपये किलो थे। जो बृहस्पतिवार को 20 रुपये की पांच किलो बिकी थी। वहीं दस रुपये किलो बिकने वाला खीरा दस रुपये का सवा किलो बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें