फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विधायक असीजा से किया संवाद

विज्ञापन
शनिवार शाम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक मनीष असीजा से सं? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सदर विधायक मनीष असीजा से संवाद किया। उन्होंने कोरोना वायरस के संदर्भ में जिले की स्थिति को जाना। इस दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाए जा रहे कोविड केयर फंड के लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपये की धनराशि और एक माह का वेतन भत्ता देने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा को वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से कोड दिया गया था। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने असीजा से संवाद किया। विधायक असीजा ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने और मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनाए गए कोविड केयर फंड में अपनी निधि से एक करोड़ रुपये और एक माह का वेतन भत्ता देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर विधायक ने बताया कि जिले में समूचा प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं जुटी हैं। सभी स्थानों पर कम्युनिटी किचिन काम कर रही हैं। कोई सुझाव अथवा समस्या पूछे जाने पर विधायक असीजा ने सीएम को थर्मामीटर और थर्मल कैनल की कमी होने की बात ही। विधायक ने बताया कि पूरे प्रदेश की स्थिति के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री ने इस सुझाव को काफी पसंद किया और कहा कि इसकी उपलब्धता शीघ्र कराई जाएगी।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेसिंग से शिकोहाबाद विधायक भी जुडे़
शिकोहाबाद के भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा भी वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान जुडे़ रहे। विधायक मुकेश वर्मा ने बताया कि जिले में चार जमाती पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन पूरी सतर्कता प्रशासन बरत रहा है। सभी संस्थाएं और प्रशासन इस जंग को जीतने में सहयोगी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें