फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना उत्सव: तीन दिनों में 17557 ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक डा. बीआर आंबेडकर जयंती तक टीकाकरण उत्सव मनाया गया। तीन दिनों में 17,757 लोगों ने टीका लगवाया है। यह अब तक सर्वाधिक है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत बेहद सुस्त थी। लोग वैक्सीन कराने से बच रहे थे। कोरोना का असर बढ़ा, इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा। हालात यह रहे कि तीन दिन में टीकाकरण उत्सुकता से रहा। 11 अप्रैल से शुरु हुए टीकाकरण उत्सव के पहले दिन 4610 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
इसी तरह 12 अप्रैल को 5891, 13 अप्रैल को 3056 और 14 अप्रैल का चार हजार लोगों ने कोरोना टीकाकरण की प्रथम डोज लगवाई। जनपद में 45 से 59 साल से अधिक उम्र के लोगों में उत्साह है। इस उम्र से कम लोग भी टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा टीकाकरण कराने में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की भागेदारी भी अच्छी है।
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद बरतें सावधानी
टीकाकरण के नोडल डा. कुलदीप कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के बाद भी लोगों को सावधानी बरतनी हैं। दूसरी डोज भी अनिवार्य रूप से लगवाएं। जो लोग टीका लगवा चुके हैं, वह मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी का भी पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें