सचिव विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय दबरई गए थे। देर शाम जब वह अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी जसराना थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित पट्टी गांव के समीप पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
जिला मुख्यालय दबरई पर आयोजित विभागीय मीटिंग में भाग लेकर बाइक से घर लौट रहे साधन सहकारी समिति के सचिव को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह यादव के भांजे थे।
विज्ञापन
थाना एका क्षेत्र के ग्राम आजमपुर सिलौटा निवासी राजेश कुमार (45) साधन सहकारी समिति अतुर्रा में सचिव के पद पर तैनात थे। बुधवार को वह विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय दबरई गए थे। देर शाम जब वह अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी जसराना थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित पट्टी गांव के समीप पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर ही तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश कुमार सड़क पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
परिवार में छाया मातम
राजेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव आजमपुर सिलौटा में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बहुत तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।