फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रोडवेज बस चालक की लापरवाही से महिला बस यात्री की टूटी रीढ़ की हड्डी

Wed, 01 Apr 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। लापरवाही से रोडवेज बस चलाने पर एक महिला बस यात्री की बस के अंदर गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई। पीड़िता के पति ने बस चालक के विरुद्ध एसएसपी के आदेश पर 14 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज अंतर्गत इमलिया अफजलपुर निवासी राजकुमार 18 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे रोडवेज बस से पत्नी अनीता के साथ आगरा जा रहे थे। आरोप है कि बस चालक बस को बड़े ही लापरवाही के साथ चला रहा था। बस में बैठे यात्रियों के मना करने के बावजूद उसने राजा का ताल स्थित ब्रेकर पर तेज गति में बस के ब्रेक लगा दिए थे। हादसे में राजकुमार की पत्नी अनीता बस के अंदर सीट से नीचे गिर गई थीं।
बस में गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर दी, किंतु उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
एसएसपी के आदेश पर पीड़िता के पति ने बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना हे कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें