फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांयूपुर में नलकूप खराब, लोगों ने जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हिमायूंपुर बगीची का नलकूप खराब होने से मोहल्ला हिमायूंपुर और गौतमनगर में पानी का संकट खड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने रविवार को जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और जलकल विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। वहीं दक्षिण पुलिस ने जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिमायूंपुर बगीची में जलकल विभाग का नलकूप लगा है। इससे हिमायूंपुर और गौतमनगर के साथ आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई दी जाती है। शनिवार नलकूप खराब होने के कारण रविवार को पानी न मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। रविवार दोपहर उन्होंने जाम लगा दिया।
कोतवाल दक्षिण रवि त्यागी, जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत मौके पर पहुंचे। महाप्रबंधक का कहना है कि नलकूप शनिवार को खराब हुआ था। उसे ठीक कराया जा रहा है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गंगाजल की सप्लाई नहीं आती है। उनके क्षेत्र में जो पाइप लाइन पड़ी है उसे जेडाझाल की पाइप लाइन से जोड़ा जाए। कोतवाल दक्षिण रवि त्यागी का कहना है कि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की तहरीर पर जाम लगाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें