फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के वोट मांगने के दौरान विवाद,पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद (नारखी)। थाना नारखी के गांव गढ़ी बरन में पंचायत चुनाव प्रचार के लिए निकले प्रत्याशी और एक मतदाता का विवाद हो गया। विवाद के दौरान मतदाता की ओर से मारपीट एवं गाली गलौज का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव गढ़ी बरन निवासी सुंदरपाल शर्मा ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को प्रचार करने के लिए गांव में निकले थे। इसी दौरान गांव निवासी राजवीर सिंह से पक्ष में वोट ड़ालने को लेकर विवाद हो गया। राजवीर सिंह का आरोप है कि सुंदरपाल शर्मा को वोट देने से मना करने पर उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और मारपीट की गई। थाना नारखी पुलिस ने राजवीर की तहरीर पर सुंदरपाल शर्मा के खिलाफ मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नारखी केके तिवारी ने कहा कि गाली गलौज एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाइक नहीं देने पर ग्रामीण को पीटा
नारखी। थाना नारखी के गांव गांगनी में घर जाने के लिए बाइक नहीं देने पर एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। घायल की तहरीर पर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना नारखी के गांगनी निवासी अशोक पुत्र मेवाराम शुक्रवार की शाम को अपने घर पर था। अशोक का कहना है कि गांव के निवासी इंसार पुत्र बंगाली नशे की हालत में पहुंचा और घर जाने के लिए बाइक मांगने लगा। अशोक का कहना है कि बाइक से घर छोड़ने गया तो उसके साथ इंसार पुत्र बंगाली एवं सुल्तान पुत्र रशीद खां ने मारपीट कर दी। थाना नारखी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें