शिकोहाबाद। एटा चौराहे पर दो खोमचे वालों में बृहस्पतिवार रात को विवाद हो गया। दोनों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक खोमचे वाले के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है।
नीम खेरिया निवासी हिमांशू एटा चौराहे पर मोमोज का ठेला (खोमचा) लगा कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। बृहस्पतिवार को खोमचा लगा कर मोमोज बेचने वाले अन्य युवक से झगड़ा हो गया। दोनों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई।
दूसरे खोमचे वाले ने हिमांशू के सिर में डंडे से प्रहार कर दिया। इससे उसके खून निकल आया। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल युवक का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।