फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संविदाकर्मी पर रुपये लेने का आरोप, ऑडियो वायरल

Tue, 28 Oct 2025 06:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगरपालिका के सफाईकर्मी का सफाईकर्मियों के पूर्व नेता से बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला सफाईकर्मी ड्यूटी के नाम पर सफाई नायक को रुपये पहुंचाने की बात कह रही हैं। वायरल हुए इस ऑडियो से पालिका प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


नगरपालिका में एक महिला सफाईकर्मी है। जिसका ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में महिला सफाईकर्मी रिश्ते में लगने वाले अपने भतीजे से बातचीत कर रही है। जोकि अब टूंडला में संविदा पर सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। युवक महिला सफाईकर्मी को बुआ बोलकर संबोधित करते हुए हालचाल पूछ रहा है। वह कह रहीं हैं कि नगरपालिका में संविदा पर तैनात एक कर्मचारी उसे परेशान कर रहा था, इसलिए उसे रुपये पहुंचाए गए। तब कहीं जाकर नौकरी आराम से चल रही है। नगरपालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता ने बताया कि ऑडियो संज्ञान में आया है। संविदा पर तैनात महिला सफाईकर्मी को बुलाकर उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें