फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुल्हन बनने से 23 दिन पहले...सिरफिरे आशिक ने की ऐसी हरकत, टूट गई शादी; थाने पहुंची पीड़िता रो पड़ी

Tue, 28 Oct 2025 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सिरफिरे आशिक ने 23  दिन पहले युवती की शादी तुड़वा दी। पीड़िता थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद के एक निजी विश्वविद्यालय की एमए की छात्रा की शादी को एक सिरफिरे आशिक ने तय होने से पहले ही तुड़वा दिया। सिरफिरे ने युवक को धमकी दे डाली कि अगर बरात लेकर आया तो गोली मार दूंगा। आरोपी के खिलाफ युवती की तहरीर पर थाना रामगढ़ में केस दर्ज हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी विजय उर्फ कार्तिक निवासी ग्राम कोडर, थाना फरिहा उसे कॉलेज आते-जाते परेशान करता था, जबरदस्ती शादी का प्रस्ताव रखता था, मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था, और उसके साथ अश्लील हरकत भी की थी। विरोध करने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उसके परिजन से भी की थी। मगर, उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की।

 युवती ने बताया कि उसकी शादी 15 नवंबर 2025 को खैरगढ़ के युवक से से तय होने की जानकारी मिलते ही आरोपी विजय 23 अक्तूबर को करीब 10 लोगों के साथ युवक (जिससे रिश्ता तय हुआ था) के घर पहुंचा। वहां उसने युवक के घरवालों को गालियां देते हुए धमकी दी कि अगर युवती उसकी नहीं हुई, तो किसी की नहीं होगी, और शादी वाले दिन ही सबको जान से मार दूंगा। थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी विजय उर्फ कार्तिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें