टूंडला हाइवे पर दुर्घअना के बाद खडे़ कंटेनरसंवाद
टूंडला। नगर के ओवरब्रिज पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सोमवार को पार्सल कंटेनर डिवाइडर से टकरा कर दूसरी सड़क पर पहुंचकर विपरीत दिशा की ओर से आ रही कॉलेज बस से टकरा गया। बस में सवार एक छात्रा गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसने वाहन चालकों को आधे घंटे परेशान किया।
घटना सुबह साढ़े सात बजे करीब है। आगरा की ओर से एक कंटेनर फिरोजाबाद पार्सल लेकर जा रहा था। वह ओवरब्रिज के ऊपर सीएचसी के सामने पहुंचा था, तभी अचानक कंटेनर चालक को झपकी आग गई। कंटेनर डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर सड़क पर पहुंच गया। इसके साथ ही फिरोजाबाद की तरफ से करीब 30 छात्र-छात्राओं को लेकर आ रही शारदा यूनिवर्सिटी की बस से टकरा गया। बस में बैठी छात्रा युक्ति सारस्वत निवासी फिरोजाबाद गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हाईवे पर करीब आधे घंटा जाम लग गया। बस के क्षतिग्रस्त होने पर पुलिस ने छात्र- छात्राओं को दूसरे वाहन से रवाना कर दिया। कंटेनर चालक और क्लीनर दोनों भाग गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि चालक को झपकी आने पर कंटेनर डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा पर चला गया था। इसके कारण छात्रों को लेकर जा रही बस टकरा गई। घायल छात्रा के परिजन को सूचना दी गई। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। कंटेनर कब्जे में है।