फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छुट्टी वाले दिन रसोई गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे उपभोक्ता

Sun, 29 Mar 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रसोई गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद - फोटो : रसोई गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में रसोेई गैस की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। रविवार को एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी दिखाई दी। सबसे ज्यादा वह लोग परेशान है जिनके घरों में शादी की तैयारियां चल रही हैं। उन्हें चिंता इस बात की सता रही है कि आखिर शादी के लिए रसोई गैस सिलिंडर का इंतजाम कहां से करेंगे। क्योंकि कमर्शियल सिलिंडर एजेंसियों पर नहीं मिल पा रहे हैं। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर घर पर खाना बनाने का इंतजाम करना है।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण रसोई गैस एजेंसियों पर सरकारी कामकाज करने वाले कर्मचारी भी सिलिंडर का इंतजाम करने में जुटे दिखाई दिए। इसके कारण एजेंसियों पर अन्य दिनों के सापेक्ष अधिक भीड़ रही। हालात यह थे कि कोई केवाईसी कराने में जुटा था तो कोई मोबाइल नंबर बदलवा रहा था। इस तरह की स्थिति देखने को एजेंसियों पर मिल रही थी। कई लोग घंटों तक ऑनलाइन नंबर लगाने में जुटे रहे लेकिन नंबर ही नहीं लगा तो खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गए। निशा कुमारी ने मोबाइल दिखाया कि उनका सिलिंडर डिलिवर दिखा दिया लेकिन घर सिलिंडर नहीं पहुंचा। नईम अहमद का कहना था कि उनके मोबाइल पर मैसेज सिलिंडर डिलिवर का आ गया। लेकिन न तो सिलिंडर हॉकर देने आया और एजेंसी पर गए तो कोई सुनने वाला नहीं है। जबकि घर का सिलिंडर खत्म होने का आ गया। इस तरह की परेशानी इन दो उपभोक्ताओं की नहीं बल्कि अधिकांश उपभोक्ता इसी तरह की दिक्कत का सामना कर रहे हैं।


मेहमानों की लिस्ट घटाने की तैयारी
फिरोेजाबाद। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि 15 अप्रैल को उसके बेटे की शादी है। कार्ड तो पहले ही छप गए थे। लेकिन रसोई गैस की ऐसी किल्लत आ जाएगी इसकी उम्मीद नहीं थी। क्योंकि व्यावसायिक सिलिंडर भी नहीं मिल पा रहे है। इसके कारण मेहमानों की लिस्ट कम करने का फैसला लिया है। ताकि चुनिंदा मेहमान आएंगे तो उनका बेहतर इंतजाम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें