सरकार द्वारा 12 रुपये में ‘जीवन सुरक्षा कवचÓ के तहत तीन योजनाओं का शुभारंभ शनिवार को हो गया। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। शनिवार को बचत खाताधारक बैंकों में उमड़े। हालांकि मध्यावकाश होने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा हर आम आदमी को बीमित करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में बीमा धारक को दो लाख, दुर्घटना में विकलांग होने पर एक लाख का कवर मिलेगा। दुर्घटना में किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली जाने, हाथ-पैर बेकार होने पर दो लाख का बीमा कवर मिलेगा। इसका प्रीमियम मात्र 12 रुपये प्रति वर्ष होगा। वहीं जीवन ज्योति योजना के तहत 18-50 साल की उम्र का व्यक्ति 330 रुपये का सालाना प्रीमियम देकर दो लाख का जीवन बीमा कवर ले सकेगा। 55 साल की अवधि के दौरान मृत्यु होने पर दो लाख का कवर उसके उत्तराधिकारी को मिलेगा। वहीं अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को 60 साल के बाद 1000 प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता में तीनों योजनाएं लांच की। इसके बाद ही देश भर की सभी बैंकों में बचत खाताधारकों के रजिस्ट्रेशन कराने की पहल शुरू हो गई। मोदी सरकार की पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए बैंकों द्वारा पहले से तैयार कर ली गई थीं। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए बैंकों द्वारा मैसेज भेजने शुरू कर दिए थे। मोदी सरकार की नई पहल से जुड़ने के लिए आमजन में उत्साह नजर आया। हाईवे स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक सहित जनपद की सभी बैंकों में सस्ते बीमा कवर का लाभ के लिए उपभोक्ताओं ने प्रात: से ही पहुंचना शुरू कर दिया था। सभी बैंकों में दर्जनों की संख्या में रजिस्ट्रेशन कराए गए।
आज 12 बजे तक सभी बैंकों में करीब 1200 रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं। हालांकि सिस्टम में टेक्निकल फॉल्ट के कारण रजिस्ट्रेशन में कुछ परेशान आई। सोमवार तक सभी समस्याएं दूर कर ली जाएंगी। उपभोक्ताओं को रजिस्टे्रशन कराने में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
सुरेंद्र कुमार-एलडीएम